Skip to main content

Sakhi helpline

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

बच्चो का विकास: चिकित्सकों के लिए एक गाइड

Default Avatar

डॉ. अजय शर्मा

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 1पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।
Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [1.75 MB]

बच्चों का विकास: चिकित्सकों के लिए एक गाइड डॉ. अजय शर्मा द्वारा तैयार की गई है।

बच्चों का विकास यकीनन इंसानों के जीवन में होने वाले बदलावों में सबसे अहम और महत्वपूर्ण है। एक इंसान का बच्चा किस तरह विकसित होता है, वो कैसे आकार लेता है, इससे ज्यादा अहम और क्या हो सकता है ?

बच्चों  का  विकास -तीस सालों से परिवारों के साथ काम करने के अनुभव को एक गाइड के रूप में लिखी गयी यह पुस्तिका है जो ख़ास हिन्दुस्तानी परिवारों के लिए बानी है। इस किताब में सुझाए गए उपाय कुछ बुनियादी बातों की याद दिलाते हैं – उम्र के हिसाब से बच्चों का विकास, बच्चे के विकास के हर पहलू की जरूरतें, बच्चों का जिम्मेदारी से पालन-पोषण और उन्हें प्रोत्साहित करने का महत्व। माता-पिता से सही सवाल पूछने और फिर उनके जवाबों को सुनने के बारे में डॉ. शर्मा की सलाह सही इलाज तक पहुंचने के लिए अमूल्य है।

आप उम्र के हिसाब से बच्चे का सही विकास से संबंधित बुकलेट भी देख सकते हैं जो आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले चेकलिस्ट फॉर्मेट में है। इसमें उम्र के अलग-अलग पड़ावों के हिसाब से कुछ संभावित खतरों के बारे में भी बताया गया हैं जिनपर बच्चे के जन्म से लेकर 5 साल तक ध्यान देने की ज़रूरत है। 

यदि आपके पास ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD या अन्य बौद्धिक विकलांगताओं से जुड़े कोई सवाल हैं, या किसी बच्चे में विकासात्मक देरी को लेकर कोई फिक्र है, तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। इसलिए किसी भी सवाल या जानकारी के लिए कृपया हमारी मुफ्त हेल्पलाइन नंबर- 844-844-8996 पर संपर्क करें। आप हमें कॉल या व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारे काउंसलर अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, तेलुगु और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं।

डिस्क्लेमर: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड सिर्फ सूचना देने के मकसद से तैयार की गई है। 

टैग्स : बाल विकास
ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी